Monday, January 31, 2022
JP Nadda In Rajasthan : राजस्थान में तेज़ हुआ सियासी संग्राम, जेपी नड्डा करेंगे दौरा
ख़बर शेयर करें

जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को मंगलवार को राजस्थान आना है। नड्डा के दौरे से पहले बीजेपी (BJP) ने उनकी तैयारियों के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियों में है बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Women Wing) की तैयारी। बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमल मेहंदी (Henna) अभियान के जरिए नड्डा के वेलकम का प्लान बनाया है, साथ ही एकजुटता का संदेश भी दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने तय किया है कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष का परम्परागत रूप से स्वागत करेंगी। महिला कार्यकर्ता एयरपोर्ट (Airport) से बिड़ला सभागार (Birla Auditorium) तक 15 स्थानों पर नड्डा का स्वागत करेंगी। एयरपोर्ट (Airport) पर एक जैसी लाल साड़ी पहने, सिर पर कलश लिए नड्डा का स्वागत किया जाएगा। वहीं एक जगह समाज विशेष की पोशाक में नजर आएंगी । महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि ‘मेहंदी को शुभ कार्य में सबसे आगे माना जाता है, ऐसे में मेहंदी रचे कमल निशान के हाथों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।’

 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियों को लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में दिनभर बैठकें चलीं। पहले युवाओं की बैठक हुई, इसके बाद महिला मोर्चा का कमल मेहंदी अभियान शुरू हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में अभियान के तहत महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मेहंदी से कमल ( Lotus) का फूल बनाकर पार्टी से जुड़ाव बढ़ाने का संदेश दिया। पूनिया ने भी कहा कि महिला शक्ति भाजपा के लिए अहम स्थान रखती है। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पोल्स भाजपा को सत्ता से बाहर बता रहे थे, लेकिन रिजल्ट का विश्लेषण हुआ तो पता चला कि महिलाओं ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है।

Tags: , , , , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG