कोरोना वायरस का कहर जारी है.पिछले 24 घंटे में देशभर में रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 315 नए केस सामने आए हैं.जबकि 684 लोगों की मौत हुई है.पिछले चार दिन से देशभर में 1 लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं.कोरोना का सबसे अधिक तांडव महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है.यहां 60 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जो पूरे देश में सामने आए केस का आधा हिस्सा हैं.दिल्ली का भी बुरा हाल है यहां साढ़े 5 हजार से अधिक केस दर्ज हुए हैं.बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59 हजार 907, दिल्ली में 5 हजार 506, उत्तर प्रदेश में 6 हजार 23, कर्नाटक में 6 हजार 976 मामले दर्ज किए गए हैं.वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां बुधवार को 1109 संक्रमित मिले हैं.देशभर में कोरोना के 9 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं.
Related Article
April 12, 2021
|
No Comments
April 10, 2021
|
No Comments
April 9, 2021
|
No Comments
April 9, 2021
|
No Comments
April 8, 2021
|
No Comments
April 7, 2021
|
No Comments
April 6, 2021
|
No Comments
April 4, 2021
|
No Comments
April 2, 2021
|
No Comments