उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट की.सतपाल महाराज ने नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई दी.सतपाल महाराज ने डा. निशंक द्वारा जेईई एडवांस्ड के पश्चात जेईई मेन 2021 से होने वाले बीटेक और बीआर्क प्रोग्राम के दाखिले में 12वीं में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल की अनिवार्यता को खत्म किये जाने पर उनका आभार भी जताया। सतपाल महाराज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात के समय प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलजुलकर कार्य करने की बात भी कही। सतपाल महाराज के साथ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार भी शिक्षा मंत्री निशंक से मिले.
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments