देहरादून में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से देहरादून में पहली क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली ‘रेस वन फीट अपार्ट’का आयोजन‘उत्तराखण्ड बाइसाकिल हब’द्वारा किया गया..इस क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु मोहिना कुमारी सिंह ने किया.मोहिना सिंह ने कहा कि क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के आयोजन से माउंटेन बाइकिंग में लोगों की रूचि और अधिक बढ़ेगी.मोहिना सिंह ने कहा कि अगली बार अधिक संख्या में यह रैली आयोजित होगी और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड राज्य साहसिक खेलों के लिए अपनी एक नई पहचान बनायेगा..उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत की,पर्यटन मंत्री ने क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के विजेताओं को मेडिल, प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार भी वितरित किए,पुरूष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमशः पांच हजार,दो हजार व एक हजार रुपये विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिये गये..पर्यटन मंत्री ने सभी प्रकार के ट्रेलों से होकर संपन हुई इस रैली के लिए आयोजकों व प्रतिभागियों को बधाई दी..उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित क्रॉस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली में पुरूष वर्ग में 45 मिनट 12 सेकण्ड का समय लेते हुए अक्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 मिनट 32 सेकण्ड में अवनीश राना ने द्वितीय स्थान व 46 मिनट 15 सेकण्ड में अर्जुन राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया..वहीं महिला राइडर्स में वंदना ने प्रथम व अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रैली में कुल 26 राइडर्स ने प्रतिभाग किया,जिसमें दो महिला राइडर्स थी.
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments