Monday, January 31, 2022
नोएडा में मिनी मेवाड़ फाउंडेशन का यमुना सफाई के लिए बड़ा अभियान
ख़बर शेयर करें

नोएडा में मिनी मेवाड़ फाउंडेशन का मिशन क्लीन यमुना अभियान लगातार जारी है…मिनी मेवाड़ फाउंडेशन के संस्थापक के पी सिंह यमुना की सफाई का यह महाअभियान कई महीनों से चला रहे हैं..रविवार के दिन आज के पी सिंह ने फिर मिनी मेवाड़ फाउंडेशन के वॉलंटियर और स्थानीय लोगों की मदद से यमुना तट की सफाई की और जनता को यमुना की स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया…इस दौरान मिनी मेवाड़ फाउंडेशन के संस्थापक केपी सिंह ने स्थानीय लोगों को यमुना तट की सफाई के लिए शपथ भी दिलाई.आपको बता दें कि नोएडा में चल रहे इस क्लीन यमुना महाअभियान का नेतृत्व मिनी मेवाड़ फाउंडेशन के अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया कर रहे हैं..गिरीश बताते हैं कि उनको इस अभियान में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है पर अभी जनता को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है…गिरीश हाथ जोड़कर यमुना तट की स्वच्छता के लिए अपील कर रहे हैं..यमुना की सफाई के लिए चलाई जा रही.मिनी मेवाड़ फाउंडेशन की यह मुहिम रंग ला रही है.इससे कई लोग प्रभावित भी दिख रहे हैं, मिनी मेवाड़ फाउंडेशन यमुना तट की स्वच्छता के लिए एक बड़ा प्लान भी तैयार कर रहा है आपको बता दें कि हापुड़ की संस्था मिनी मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन नोएडा में यमुना तट की सफाई के काम में जुटी है.संस्था के संस्थापक केपी सिंह और उनके वॉलंटियर गंदगी को दूर कर,नदी के जल को स्वच्छ और इस्तेमाल योग्य बनाने का काम कर रहे हैं

Tags: , , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG