Monday, January 31, 2022
PCOD  के लक्षण पहचानें और करें जल्दी इलाज
ख़बर शेयर करें

PCOD एक ऐसी समस्या है जो आम हो चुकी है। 100 में से लगभग 80 महिलाओं में ये समस्या है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है इसे पहचानें कैसे। यहां ये भी जानना ज़रूरी है कि PCOD के लक्षण किस प्रकार के होते हैं। आइये जानते हैं PCOD है क्या?

PCOD क्या है?

PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज, महिलाओं में होनेवाली आम समस्या बन गई है। इस बीमारी में हार्मोन्स के कारण ओवरी सिस्ट यानी गांठ हो जाती है। इन सिस्ट के कारण महिलाओं में बड़े स्तर पर हॉर्मोनल बदलाव होने लगते हैं। क्योंकि ये सिस्ट पीरियड्स और प्रेग्नेंसी दोनों को डिस्टर्ब करती है।


PCOD के लक्षण

पहले सिर्फ लेट उम्र में शादी करने के कारण PCOD की समस्या का महिलाओं को सामना करना पड़ता था लेकिन अब कम उम्र की लड़कियों में भी ये समस्या ज्यादा देखी जा रही है।

1- जरूरी नहीं कि हर लड़की या महिला में इसकी समस्या एक जैसी हो। इस प्रॉब्लम में कभी चेहरे पर बाल आना या शरीर के किसी हिस्सों में बाल ज्यादा आने के लक्षण भी देखे जाते हैं।
2- पीरियड्स के टाइम बहुत ज्यादा दर्द होना या ज्यादा ब्लीडिंग होना भी एक समस्या है ।
3- समय से पीरियड्स ना आना भी एक इसका प्रमुख लक्षण है।
4- वजन अचानक से बढ़ना ।
5- शरीर में थकान और तनाव रहना, रात को नींद ना आना, ये भी लक्षण के तौर पर देखा गया है जिसका इलाज ज़रुरी है।

क्या है कारण?

1- दैनिक दिनचर्या में बदवाल
2- समय पर खाना ना खाना
3- देर रात तक जागना
4- फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करना
5- अल्कोहल या स्मोकिंग का सेवन
6- अगर घर में किसी को पहले से PCOD की समस्या रही हो तो भी ये समस्या आगे आने वाली पीढ़ी में देखी जा सकती है।

PCOD DIET

कुछ साधारण उपाय

PCOD प्रजनन उम्र की महिलाओं में सबसे आम एंडोक्राइन स्थिति है। जिसका इलाज जीवनशैली में कुछ परिवर्तन लाकर किया जा सकता है। साथ ही कुछ घरेलू नुस्खों की सहायता से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। डॉक्टर इसके लिये क्या सलाह देते है आइये जानते हैं।

1- खाने में बदलाव
2- इनोसिटोल, जिंक, संयुक्त विटामिन डी और कैल्शियम ले सकते हैं
3- प्रोबायोटिक्स
4- वजन को मेंटेन करके
5- तनाव को कम करना
6- एक्यूपंचर पर विचार करें
7- योगा को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनायें

PCOD उम्र के साथ होने वाली समस्या अब नहीं रह गई है। ये किसी भी उम्र में सिर उठा सकती है। लिहाज़ा आपको सलाह यही है कि वक्त-वक्त पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। साथ ही किसी भी हेल्थ कॉम्पिलेकशन को इग्नोर हरगिज़ न करें।

Tags: , , , , , , , , ,

Related Article

No Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG