Monday, January 31, 2022
Rajasthan: हनुमान बेनीवाल को जमकर नाचते हुए ऐसे देखा है आपने?
ख़बर शेयर करें

New Delhi: नागौर सांसद और आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल किसानों के लिए आंदोलन के दौरान आपको दहाड़ते हुए दिखाई देते होंगे। मज़लूमों के हक के लिए संघर्ष करते दिखाई देते होंगे। लेकिन संघर्ष करते हनुमान बेनीवाल के इस सख्त चेहरे के पीछे एक बेहद कोमल इंसान छिपा हुआ है। हनुमान बेनीवाल एक पिता के तौर पर यही कोमलता अपने बेटे आशुतोष के लिए संजोकर रखते हैं। बेनीवाल के बेटे आशुतोष का आज जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी करके सेलिब्रेट किया। हनुमान बेनीवाल ने बेटे को आशीर्वाद देते हुए तस्वीरें अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर साझा की।

hanuman2

आशुतोष के जन्मदिन के मौके पर हनुमान बेनीवाल पिंक कलर का खादी का कुर्ता पहने नज़र आए। उन्होंने सफेद कलर का पाजामा पहना हुआ था। जिसपर आसमानी कलर का नेहरू जैकेट शानदार लुक दे रहा था। बेटे के साथ जन्मदिन पर फोटो क्लिक कराते बेनीवाल ने आशुतोष के लिए भी हूबहू अपने जैसी ही ड्रेस मंगवाई थी। मास्टर आशुतोष ने भी पिंक कलर का कुर्ता और सफेद कलर का पाजामा पहना, जिसपर पापा हनुमान बेनीवाल की तरह ही स्काई ब्ल्यू नेहरू जैकेट डाल रखा था। सोशल मीडिया पर हनुमान बेनीवाल के फैन्स उनके बेटे आशुतोष को बधाइयां दे रहे हैं। हनुमान बेनीवाल ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ 3 फोटोज़ पोस्ट की हैं। दूसरी फोटो में भी बाप-बेटे एक जैसी ही ड्रेस में दिखाई दिए। हनुमान बेनीवाल और आशुतोष ने पिंक-व्हाइट चेक वाली शर्ट पहन रखी थी, साथ ही दोनों ने अपने गले में आरएलपी के निशान वाला स्टोल भी डाल रखा था। तीसरी फोटो में हनुमान बेनीवाल अपने बेटे आशुतोष के साथ सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे है। तीसरी तस्वीर में हनुमान बेनीवाल अपने बेटे के साथ गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।

बेटे के बर्थ-डे के मौके पर हनुमान बेनीवाल के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में हनुमान बेनीवाल अपने प्रशंसकों के साथ मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेनीवाल के चाहने वाले ये वीडियो जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

 

Tags: , , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG