Monday, January 31, 2022
Rajasthan Politics : राजस्थान बीजेपी में वसुंधरा सबसे मज़बूत?
ख़बर शेयर करें

जयपुर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को बीजेपी (BJP) में राजस्थान (Rajasthan) का सबसे सशक्त चेहरा बताने वाले वसुंधरा राजे समर्थक मंच (Vasundhara Raje Samarthak Manch) ने प्रदेश में बीजेपी के खेमे को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ तो वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज (Vijay Bhardwaj) ने राजे को बीजेपी में राजस्थान का इकलौता सशक्त चेहरा डिक्लेयर कर दिया है।

एक तरफ तो राजे समर्थक मंच, वसुंधरा राजे के लिए राजस्थान में माहौल बना रहा है, तो दूसरी तरफ खुद वसुंधरा राजे ने भी राजस्थान में सक्रियता बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर (Jaipur) के आराध्य देव गोविंद देव जी (Govind Dev Ji) की शरण में पहुंचीं। वसुंधरा राजे ने आराध्य देव गोविंद देव जी की धोक लगाई और पूजा अर्चना की। राजे ने देश और प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली (Prosparity) की कामना की। इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bohra), बीजेपी विधायक (BJP MLA), पूर्व विधायक (Ex MLA), पार्षद और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के जयकारों से गोविंद देव जी मंदिर को गुंजा दिया। राजे ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

उधर राजे के लिए राजस्थान में ज़मीन और मज़बूत करने में जुटे राजे समर्थक मंच ने अपने प्रदेश सर्वे में वसुंधरा राजे को ही बीजेपी में जनता की पहली पसंद डिक्लेयर कर दिया है। मंच का कहना है कि राजस्थान में वसुंधरा के अलावा दूसरा कोई विकल्प नही हो सकता। वसुंधरा राजे समर्थक मंच के अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने ये भी साफ किया कि भले ही बीजेपी बड़ा राजनैतिक संगठन है फिर भी उनके नेताओं के अपने प्रशंसक और फैन्स होते हैं। जो अपने चहेते राजनेता के लिए काम करने में खुश रहते हैं। वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जो योजनाएं थीं उन्हें वर्तमान सरकार बंद कर रही है या फिर उन योजनाओं का नाम बदलने में लगी हुई है इसे लेकर संगठन लोगों में जागरूकता फैला रहा है।

Tags: , , , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG