हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Pawar ) का सॉंग 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman ) इन दिनों म्यूजिक लवर्स के दिलों पर छाया हुआ है। आलम ये है कि इस गीत की हर तरफ धूम मची हुई है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि लोगों के जुबान से ये गाना उतरा भी नहीं था कि रेणुका का नया गाना ऊंची हवेली (Ucchi Haweli ) भी धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि यूटयूब पर ऊंची हवेली सॉंग अब तक 15 करोड़ 11 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है।
सपना चौधरी का सॉन्ग हो या फिर रेणुका पंवार के गाने, हरियाणवी सॉन्ग लोगों की हमेशा से ही पसंद रहे हैं। 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman ) तो अब तक 66 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी से आप अंदाज़ा लगा सकते है कि लोगों के दिलों में हरियाणी गानों ने कैसी छाप छोड़ रखी है और कुछ ऐसा ही हाल है ऊंची हवेली का भी जिसे आवाज दी है आदित्य कलकल ने। प्राजल दहिया और आदित्य कलकल ने इसे परफॉर्म भी किया है और इसे संगीत में बांधा है जेआरबी बंटी ने। प्रियंका दत्त ये गीत प्रोडयूस किया है।
आपको बता दें कि रेणुका पंवार इन दिनों काफी छायी हुई हैं क्योंकि उनके गाने एक के बाद एक हिट हो रहे है क्योंकि उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। तभी तो यूट्यूब पर भी उन्हें बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फैंस की दिलों की धड़कन सपना चौधरी के साथ भी रेणुका पंवार का चटक-मटक सॉन्ग काफी हिट रहा था। उसे भी सपना के फैंस और रेणुका के दीवानों ने 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा था। इसी के बाद से लगता है कि हरियाणवी सॉन्ग लोगों के दिलों दिमाग में छाकर उनको थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।