उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने कुमाऊं दौरे के दूसरे दिन आज अल्मोड़ा जिले को 6 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी…अल्मोड़ा के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने पर्यटन और सिंचाई विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया….सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी 13 जनपदों में थीम बेस्ड नये पर्यटक स्थल विकसित किए जाने की योजना पर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है.अल्मोड़ा में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सर्किट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फोन उठाने के साथ-साथ प्राथमिकता से उऩकी समस्याओं के समाधान का आदेश दिया..सतपाल महाराज ने बताया कि बहुद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ करने के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है…सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए करोड़ों रुपए के कार्य प्रस्तावित हैं.चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की स्थापना की गई है…सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जल्द ही राज्य के ढोल दमाऊ वादकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए संस्कृति विभाग सभी जिलों के ढोल दमाऊ वादों का एक बड़ा आयोजन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज करवाने की योजना पर भी विचार कर रहा है.
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments