उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी इलाके में जलप्रलय आने के बाद सुरंग में फंसे लोगों की जान कुछ ही घंटों में चली गई थी,यह बड़ा खुलासा हुआ है सुरंग में मिले शवों की पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट से,सुरंग में मलबा और बोल्डर घुसने से फंसे हुए लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिली और दम घुटने से तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई.यही नहीं सुरंग के अंदर मौजूद लोगों ने सुरंग की छत पर बने स्टील की रब को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी लेकिन मौत को वह लोग मात नहीं दे पाए.रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसे लोगों के शव सुरंग की छत से चिपके मिले हैं.राहत बचाव कार्य में लगे जवानों को इन शवों को निकालने में बहुत परेशानी हुई,क्योंकि यह शव बुरी तरह से फूले हुए हैं.माना जा रहा है कि जब महासैलाब आया तो सुरंग में काम कर रहे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लेकिन टनल में मलबा आने के कारण उऩ्हे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला,आपको बता दें कि इस जलप्रलय में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है,जबकि 147 लोग लापता हैं,इस घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.टनल से मलबा और कीचड़ हटाए जाने का काम लगातार चल रहा है,कुछ लोगों के अब भी टनल में फंसे होने की आशंका है लेकिन इऩके बचने की उम्मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है.
Related Article
March 20, 2021
|
No Comments
February 26, 2021
|
No Comments
February 23, 2021
|
No Comments
February 20, 2021
|
No Comments
February 17, 2021
|
No Comments
February 17, 2021
|
No Comments
February 17, 2021
|
No Comments
February 17, 2021
|
No Comments
February 11, 2021
|
No Comments