उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से अब जब चाहें तब मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी..मंत्री, विधायक, नेता, पत्रकार और आम जनता से मुलाकात के दिन तय कर दिए गए हैं. अब हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात करेंगे.इस दौरान मुख्यमंत्री सुबह 11 से 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे.सोमवार से शुक्रवार तक मुख्यमंत्री पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.शनिवार और रविवार को CM क्षेत्रीय भ्रमण पर रहेंगे इसके साथ ही पहले और तीसरे बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी.शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है.
Related Article
December 14, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 9, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 19, 2021
|
No Comments