प्रदेश सरकार की ओर से गठित देवस्थानम बोर्ड का विरोध जारी है. देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित सड़कों पर उतर गए हैं. बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने गुप्तकाशी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. तीर्थ पुरोहित समाज ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही सरकार बोर्ड को भंग नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.वहीं दूसरी ओर पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में भी हेलीपैड से लेकर मुख्य मंदिर तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने केदारघाटी के गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ तक रैली निकाली. तीर्थ पुरोहितों के इस आंदोलन में अब उनके घर वाले भी शामिल हो रहे हैं.
Related Article
December 14, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 9, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 23, 2021
|
No Comments
October 19, 2021
|
No Comments