Monday, January 31, 2022
UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाया जनता दरबार,फरियादियों की समस्याओं का मौके पर किया निपटारा
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने आज पहला जनता दरबार लगाया. मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में धामी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं.लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी.मुख्यमंत्री ने अफसरों को जन समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं. कई शिकायतों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर निपटारा किया.सीएम ने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें. अफसरों को मुख्यमंत्री ने दीर्घावधि के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Tags: , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG