भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ रुद्रप्रयाग में विरामजमान हो गई.अब शीतकाल के 6 महीनों तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना यहीं पर होगी.डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने बाबा केदार का भव्य स्वागत किया.आपको बता दें, 6 नवंबर को सुबह ठीक 8 बजे बाबा केदार के कपाट बंद किये गये थे. कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने पहला रात्रि प्रवास रामपुर और दूसरा रात्रि प्रवास गुप्तकाशी किया था. सोमवार सुबह बाबा केदार की डोली ने हजारों भक्तों की जयकारों के साथ गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिये प्रस्थान किया.दोपहर में डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर डोली का भक्तों ने भव्य स्वागत किया.शीतकालीन गद्दीस्थल की परिक्रमा करने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव मूर्ति को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया.
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments