देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक केसी बोकाड़िया ने गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की.मुलाकात के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें नवमी की बधाई देते हुए उन से अनुरोध किया कि वह उत्तराखंड की विभूतियों जैसे वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, जयानंद भारती, पं. नैन सिंह रावत आदि पर फिल्मों का निर्माण करें.सतपाल महाराज ने उनसे यह भी कहा कि वह यहां के प्राकृतिक दृश्यों और लोकेशन को आगामी फिल्मों में दर्शाने हेतु उत्तराखंड आयें.बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक श्री केसी बोकाड़िया ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को विश्वास दिलाया है कि निश्चित रूप से वह उनके सुझावों पर अमल करते हुए उत्तराखंड की विभूतियों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करेंगे.उत्तराखंड में फिल्म उद्योग विकास की चर्चा पर बोकाड़िया ने कहा कि वह देहरादून में फिल्म स्टूडियो तथा एक फिल्म इंस्टीट्यूट भी स्थापित करेंगे.


UTTARAKHAND: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने सतपाल महाराज से की मुलाकात,फिल्म स्टूडियो और फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने का दिया भरोसा
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments