विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट को कई विकास योजनाओं का तोहफा दिया है.सल्ट विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने 35.13 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया तो वहीं 3.31 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री रावत ने मरचूला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर साल एडवेंचर मीट के आयोजन का ऐलान किया है, यह आयोजन विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की स्मृति में पर्यटन विभाग करेगा. वहीं राजकीय डिग्री कॉलेज मानिला कुणीधार का नाम दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर रखे जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की.सल्ट में स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की मूर्ति और स्मारक का निर्माण भी सरकार करायेगी.
Related Article
August 15, 2021
|
No Comments
April 24, 2021
|
No Comments
April 11, 2021
|
No Comments
April 11, 2021
|
No Comments
April 10, 2021
|
No Comments
April 9, 2021
|
No Comments
April 8, 2021
|
No Comments
April 7, 2021
|
No Comments