पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोंखाल में स्थित वेदीखाल में भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अपना समर्थन देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.वेदीखाल पहुंचने पर सतपाल महाराज का व्यापार संघ ने भव्य स्वागत किया.”जन आशीर्वाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जनता सच और झूठ के अंतर को समझती है.भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है.केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश में बह रही है.सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है इसको रोकने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है.सतपाल महाराज ने विधायक निधि से निर्मित चोरखिड़ा ग्राम सभा मोटर मोटर मार्ग का उद्घाटन किया इसके बाद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में महाविद्यालाय को सांइस वर्ग की मान्यता दिलाने पर क्षेत्रीय जनता और महाविद्यालय के छात्रों ने सतपाल महाराज का आभार जताया.इस अवसर पर वेदीखाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला भी मौजूद रहे.
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments