उत्तराखंड के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, गढ़ी कैंट स्थित सभागार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की..सतपाल महाराज ने इस बैठक में अधिकारियों को विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने के निर्देश देते हुए शत प्रतिशत बजट खर्च करने को कहा.सतपाल महाराज ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी. सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय और जनपदीय कार्यालयों में खाली पड़े सभी 126 पदों पर शीघ्र भर्ती के आदेश दिए हैं.सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग में भी रिक्त पड़े सभी 31 पदों को भरने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. सतपाल महाराज ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के तीर्थयात्रियों को अब दोगुना अनुदान राशि देने का ऐलान किया है. अभीतक सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है. समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच उत्तराखंड पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है..विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ आर्थिकी को मजबूत किया जा सके.इस बैठक में पर्यटन और संस्कृति विभाग के कई अफसर मौजूद रहे.


UTTARAKHAND: सतपाल महाराज ने पर्यटन और संस्कृति विभाग में रिक्त पदों को भरने के दिए आदेश,कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने दोगुना अनुदान का किया ऐलान
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments