देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 21वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया..इस बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज न की..इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई..लॉकडाउन में हुए नुकसान को देखते हुए मार्च 2020 से 30 जून 2021 तक पीपीपी मोड पर राज्य में संचालित कई परिसंपत्तियों के संचालकों के शुल्क को माफ किए जाने पर चर्चा हुई.इसके साथ ही यूटीडीबी में 51 रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इन पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करेगा.साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर में दिसंबर माह में होने वाले साहसिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों की भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की..पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस आयोजन में साहसिक पर्यटन से जुड़े स्थानीय हितधारकों को भी आमंत्रित किया जाएगा..पर्यटन समिट के आयोजन से भीमताल, ऋषिकेश, रामनगर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत अन्य साहसिक पर्यटन स्थलों के हित धारकों और टूर ऑपरेटर्स को फायदा मिलेगा.


UTTARAKHAND:सतपाल महाराज ने UTDB की 21वीं बोर्ड बैठक में लिया हिस्सा, 51 रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
Related Article
December 21, 2021
|
No Comments
December 18, 2021
|
No Comments
December 17, 2021
|
No Comments
December 16, 2021
|
No Comments
December 14, 2021
|
No Comments
December 3, 2021
|
No Comments
November 23, 2021
|
No Comments
November 22, 2021
|
No Comments
November 20, 2021
|
No Comments
November 12, 2021
|
No Comments