Monday, January 31, 2022
UTTARAKHAND: उत्तराखंड SDRF के जवान ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड SDRF के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फतह कर इतिहास रच दिया है.राजेंद्र सिंह नाथ ने 12 अगस्त को अपने टीम के साथ यूरोप महाद्वीप में स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से होते हुए एल्ब्रुस बेस कैंप पहुंचे. हालांकि, पर्वतारोहण के दौरान मौसम का अनुकूल न होना, तापमान करीब -20 तक होने के साथ ही 90 किलोमीटर की रफ्तार चलती ठंडी हवा राजेंद्र सिंह के लिए चुनौती भरा रहा. लेकिन, भारी बर्फबारी के बावजूद भी राजेंद्र सिंह ने हार नही मानी. अपने जज्बे के साथ उन्होंने यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है.यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस 5 हजार 624 मीटर ऊंची है.

Tags: , , , , , ,

Related Article


FOLLOW US

RECENTPOPULARTAG